महिलाओं के लिए बनेगी अलग बैरक

0
638

बक्सर खबर : महिला सिपाहियों को अब थाने में परेशानी का सामना नहीं करना होगा। क्योंकि अब इनके लिए अलग बैरक बनायी जाएगी। जिसमें रहने का कमरा और साथ ही साथ दौ शौचालय और दो स्नान घर भी बनेंगे। पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बक्सर खबर को बताया कि महिला बैरक पुरुष बैरक से अलग रहेगा। फिलहाल जिले के बारह थानों में इसका निर्माण होना है। बुधवार को स्थल चयन के लिए सिमरी थाना पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा सुझाए गए स्थल को देखा और जरुरी दिशा निर्देश दिए। कप्तान के अनुसार पहली सूची में जिले के सभी प्रमुख 12 थानों को रखा गया है। यहां यथा शीघ्र इसका निर्माण होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here