नहीं थमा प्रमुख विवाद, एसडीओ, बीडीओ व सीओ पर मुकदमा

0
1222

बक्सर खबर : सिमरी प्रखंड प्रमुख का चुनाव पक्षपात पूर्ण हुआ है। वहां प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी शक्ति का दुर्पयोग करते हुए लोकतंत्र का हनन किया। इसकी शिकायत करते हुए प्रमुख पद की दावेदार प्रियंका व्यवहार न्यायालय में वाद दायर किया है। जिसमें डूमरांव एसडीओ प्रमोद कुमार, सीओ दिलीप कुमार और बीडीओ को अभियुक्त बनाया गया है। सीजेएम कोर्ट में दायर वाद में यह कहा गया है कि इनके साथ प्रशासन के इशारे पर मारपीट भी हुई। जब हम लोग थाने गए तो पुलिस ने हमारी शिकायत नहीं ली। बार-बार आग्रह करने के बाद भी जब हमारी किसी ने नहीं सूनी तो हम न्यायालय की शरण में आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here