युवा जदयू ने किया कार्य समिति का गठन

0
289

बक्सर खबर। युवा जनता दल यू ने अपनी नई कार्य समिति का गठन किया है। शनिवार को बाइपास रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी के युवा नेता एकत्र हुए। युवा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और संचालन प्रवक्ता विक्रांत ने किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष रामव्यास सिंह कुशवाहा भी इसमें उपस्थित रहे। उनके हाथों नई समिति के मनोनित पदाधिकारियों को पत्र दिया गया। जितेन्द्र सिंह ने कहा प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार कुशवाहा का नारा है। एक बूथ पांच यूथ, इस अभियान को सफल बनाना है।

प्रत्येक गांव में दल के साथी हों और जोर-शोर से लग जाएं। हमें पार्टी के निर्देश के अनुरुप काम करना है। बैठक में सुकेश कुमार गुप्ता, विमलेन्दु कुमार, ऋषिदेव राय, चन्द्रकेतु पांडेय, दीपक आजाद, चंदन पांडेय, अनूप कुमार पटेल, निरंजन कुमार, असगर अली, जय प्रकाश सिंह, अखिलेश ओझा, विक्रांत कुमार, सज्जन कुमार, अनिरुद्ध तिवारी, शत्रुघ्न पाल, नयन पाल, सुशांत सिंह, नितेश कुमार, मो. हीरा, मो. सोहराव, कमल चौरसिया, कामेश्वर राम, विजय कुमार यादव, विमल महतो आदि को प्रमाण पत्र सौंपा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here