महिला फुटबाल में झारखंड की टीम विजयी

0
70

बक्सर खबर : जागो किसान के बैनर तले चौगाईं खेल मैदान में दहेज उन्मूलन कप के तहत महिला फुटबाल मैंच का आयोजन किया गया। बिहार व झारखंड के बीच मैच खेला गया। झारखंड ने बिहार को दो गोल से हरा दिया। मैच के पूर्व नेहरू युवा केन्द्र के समन्यवक कपिल देव राम, विजय मिश्रा, नचाप मुखिया बीर सिंह, युवा नेता सुमित गुप्ता ने संयुक्त रूप से फिता काट किया। जिसके बाद बिहार की कप्तान ज्योति सिंह व झारखंड की कप्तान प्रियंका कंचप के बीच टाॅस हुआ। झारखंड ने टास जीत पहले गेंद को किक करने का निर्णय लिया। हलांकि बिहार टीम पहले मिनट से झारखंड पर हावी हो गई। दसवें व पैतीसवें मिनट में चिंटू कुमारी ने गोल दाग बिहार का दबदबा कायम कर दिया।

मैच का शुभारंभ करते अतिथि

लेकिन हाफ टाइम के बाद झारखड के खिलाड़ी नए तेवर में दिखे। 50वें व 56 वें मिनट में झारखंड के खिलाड़ी अनिता कुमारी ने बिहार के गोल पोस्ट को भेद दिया। मुकाबले को 2-2 से बराबर कर दिया। वहीं अनिता ने एक बार फिर बिहार के गोल पोस्ट पर 86वें मिनट में दबाव बनाकर गोल कर दिया। बाकी के मिनटों में बिहार के खिलाड़ी बचाव करते नजर आए। समय समाप्ती तक झारखंड ने 3-2 से बढ़त बरकरार रखा। इस तरह दहेज उन्मूलन कप को झारखंड ने 3 के 2 के अंतर से मैच जीत लिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए झारखंड के खिलाड़ी अनिता को मैन आॅफ द मैंच घोषित किया गया।

हेरिटेज विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक जिप सदस्य अरविंद प्रताप उर्फ बंटी शाही ने सभी अतिथियों को धन्यबाद दिया। शाही ने कहा कि इस मैंच का आयोजन सिर्फ आनंद लेने के लिए नही किया गया है। यह आयोजन बाल-विवाह व दहेज के दानव को जड़ से खत्म करने के लिए किया है। जिससे हमारी बेटियों को समाज में मान- सम्मान मिल सके। इस मौके पर शिवजी ततवा, गुड्डु ओझा, रवि सिंह, रोहित शाही समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here