महिला की मौत बनी पहेली, पति ने कहा दुर्घटना, पिता ने कहा हत्या

0
1270

– पहले भी मंजू के ससुराल वाले करते थे मारपीट
बक्सर खबर। रात के वक्त सड़क दुर्घटना में मंजू देवी की मौत हो गई। घटना कोरानसराय थाना के अमसारी रोड़ में बुधवार रात करीब दस बजे हुई। बाइक दुघर्टना में पति-पत्नी दोनों घायल हुए। उपचार के दौरान मंजू की मौत हो गई। सुसराल पक्ष का कहना है। पति-पत्नी डुमरांव -कोरानसराय मार्ग से कहीं जा रहे थे। उसी दौरान अमसारी रोड में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस पर संजय और उसकी पत्नी मंजू सवार थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

जहां मंजू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संजय अमसारी डेरा का रहने वाला है। मंजू का मायका कृष्णाब्रह्म थाना का रेहियां गांव है। उसके भाई व पिता ने संजय पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है। ससुराल पक्ष में उसके साथ अक्सर मारपीट होती थी। इसको लेकर पहले पंचायती हो चुकी है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच करने का आग्रह किया है। थानाध्यक्ष राजन मालवीय ने कहा कि पुलिस के द्वारा एक्सीडेंटल मामला दर्ज किया गया है। घर वालों के आरोप की जांच भी हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here