महिला को रौंद गया तेज रफ्तार वाहन

0
1062

-अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
बक्सर खबर। तेज रफ्तार वाहन ने एनएच 84 पर महिला को कुचल दिया। घटना नया भोजपुर ओपी के प्रतापसागर गांव के समीप हुई। महिला का नाम उषा देवी (55) पति महामुनि यादव था। परिवार के लोगों ने शनिवार की रात ही पुलिस को इसकी सूचना दी। उनके अनुसार रात नौ बजे के लगभग वह भोजन कर टहलने गई थी।

घंटे भर का समय गुजर जाने के बाद भी जब वह नहीं लौटी तो परिजन उनकी तलाश में निकले। घर से कुछ दूर आगे एनएच पर खून से लथ-पथ पड़ी मिली। परिजन उन्हें अपने गांव के ही प्रतापसागर अस्पताल लेकर गए। लेकिन, उन्होंने दम तोड़ दिया था। ओपी प्रभारी रवि रंजन राय ने बताया कि किस वाहन ने टक्कर मारी। इसका पता नहीं चल पाया है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here