महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट, पुलिस ने अनसुनी कर दी शिकायत

0
1432

बक्सर खबर। घर में महिला को अकेला पा उसके पड़ोसियों ने पीट दिया। बीच बचाव करने गई उसकी बेटी को भी उन लोगों ने मारा। जबकि इसकी शिकायत लेकर वे लोग थाने पहुंची तो किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। यह घटना है मुरार थाना के मसरिहां गांव की।

घायल महिला तारामुनी देवी और उनकी बेटी प्रियंका को सदर अस्पताल में गुरुवार की रात ही दाखिल कराया गया। दोनों को गहरी चोटें आई हैं। उनकी शिकायत का यह पक्ष है कि पुलिस ने उनकी सुनी ही नहीं। जबकि महिला होने के कारण पुलिस को उनके पक्ष पर ध्यान देना चाहिए था। हालांकि अभी मुरार की पुलिस कुछ स्पष्ट नहीं बोल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here