नहीं मनाएंगे होली, सांसद व जदयू नेता

0
978

बक्सर खबर : भाजपा द्वारा बुधवार को रामलीला मंच पर आयोजित होली मिलन समारोह रद्द कर दिया गया है। इसकी घोषणा राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी चौबे ने की है। उन्होंने इसकी सूचना अपने फेसबुक एकाउंट के माध्यम से कार्यकर्ताओं की दी है। मंत्री ने मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे के दौरान हुई छात्रों की मौत का जिक्र किया है। मासूम बच्चों की मौत से मैं आहत हूं। इस वजह से मैं होली उत्सव नहीं मनाउंगा। मेरे द्वारा जो समारोह 28 फरवरी को रामलीला मंच पर आयोजित था। उसे भी रद्द किया जाता है। हालाकि मंत्री द्वारा इसी तिथि पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ किया जाना है। उसमें वे शामिल होंगे।

जदयू नेता भी नहीं मनाएंगे होली मिलन
बक्सर : मुजफ्फरपुर की घटना से जदयू के लोग भी आहत हैं। मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से आहत परिजनों की संवेदना में जिले के नेता भी इस वर्ष होली मिलन नहीं मनाएंगे। इसकी जानकारी पूर्व जिलाध्यक्ष सह राज्य परिषद के सदस्य अशोक सिंह ने दी। उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह ऐलान किया है। वे भी इस वर्ष होली नहीं मनाएंगे। हम सभी उनके साथ हैं। अशोक सिंह के साथ संजय सिंह व मोहन चौधरी ने भी होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। बातचीत के क्रम में अशोक ने कहा जब किसी परिवार में दुखद घटना होती है। तो उत्सव नहीं मनाया जाता। यह भारतीय परंपरा है। हम इसका निर्वहन करेंगे। साथ ही उन्होंने बक्सर में खोले जा रहे पासपोर्ट केन्द्र के लिए मंत्री अश्विनी चौबे को बधाई दी। उनके प्रयास से यहां खुल रहा यह कार्यालय युवाओं के लिए बहुत ही लाभकारी होगा।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here