पार्टी के फरार विधायक को क्यूं नहीं ढूंढ रही कांग्रेस : प्रदीप दुबे

0
684

बक्सर खबर। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले भाजपा सांसद के पोस्टर शहर के कुछ स्थानों पर चस्पा किए। जिस पर लिखा था सांसद लापता। इस राजनीति गतिविधि पर भाजपा नेता प्रदीप दुबे ने पलटवार किया है। उन्होंने आज शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर कहा। जिनके घर शीशे के होते हैं वे दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं मारते। आज कांग्रेस के लोग बक्सर सांसद सह केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर लापता होने का आरोप लगा शहर में पोस्टर साट रहे हैं। उन्हें शायद यह पता नहीं कि सांसद देश के मंत्री हैं। उन्हें देश भर के कोरोना सहित अन्य बीमारियों के बारे में चिंता करनी है।

साथ ही अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर के बारे में भी। वे प्रत्येक दिन बक्सर जिला अधिकारी , सीएस सहित अन्य पदाधिकारियों के संपर्क में हैं। बिहार सरकार लगातार प्रयास कर रही है। परंतु कांग्रेस के लोग ये क्यों नहीं बता रहे हैं कि उनके विधायक 17 मई से कहां फरार थे। उनकी गाड़ी से 8 बोतल मदिरा पकड़ी गई। दो- ढाई महीने कहां रहे। क्या कांग्रेस के विधायक का यही काम रह गया है कि दिन में रासन और रात में शराब बेचवाने का काम कर रहे हैं? भाजपा को नसीहत कांग्रेस के लोग न दें।

भाजपा नेता नितिन

पहले ये बताएं कि राहुल, सोनिया और प्रियंका बाडरा ने कोरोना के संक्रमण में क्या किया ? और जबभी कांग्रेस के लोगों को सांसद सह मंत्री जी की आवश्यकता होगी आने के लिए तैयार हैं। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर अभी हालही में मास्क- सेनेटाइजर का उद्घाटन किया। सदर अस्पताल में वेंटिलेटर की व्यवस्था कराई। राहत सामग्री उपलब्ध कराई। बक्सर में कोरोना के जांच की व्यवस्था हुई। वहीं भाजपा आईटी सेल के पूर्व सदस्य नितिन नवीन ने भी कहा एनएसयूआई वालों का क्या कहना। जैसी पार्टी वैसी सोच।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here