संपति हड़पने के लिए चाचा ने मारी थी भाभी व भतीजे को गोली

0
1217

बक्सर खबर : संपति हड़पने के लिए मां व बेटे को मारी थी गोली। घटना बगेन थाना के पिपराढ़ गांव की है। 16 फरवरी की शाम चाचा कलक्टर पाण्डेय व उनके साले रामजी तिवारी ने डब्बलू पाण्डेय व गायत्री देवी को गोली मारी थी। पुलिस को दिए गए अपने बयान में पीडि़त गायत्री देवी व डब्बलू ने कहा कलक्टर हमें जान से मारना चाहता है। किशोर के अनुसार चाचा बोले की बेटा तुम अकेले सोयेगा। मामा साथ सोयेगें। मैं उनको दो बार बाथरूम ले गया।

मामा रामजी तिवारी ने अचानक मां को गोली मारी उसके बाद मुझे। इससे आगे का मुझे कुछ याद नहीं। ग्रामीण सूत्रों की मानें तो 14 फरवरी को डब्बलू के पिता सिविल सर्जन पाण्डेय की मौत हुई थी। डब्बलू दो भाई है, दूसरा भाई मानसिक रुप से कमजोर है। जमीन के विवाद को लेकर पिछले कुछ समय में मनमुटाव चल रहा था। चाचा ने प्लान बनाया। मां व बेटे की हत्या कर दो संपती मेरी हो जायेगी।

हेरिटेज विज्ञापन

पुरा मामला गांव के एक यादव जी पर चला जायेगा। परन्तु होनी को कुछ और मंजूर था। चाचा कलक्टर पाण्डेय की एक न चली। न मिली संपति न फंसे यादव जी। उल्टे स्वर्गीय सिविल सर्जन पाण्डेय के पुत्र व पत्नी के हत्या के प्रयास का आरोपी बन जेल जाना होगा। थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने कहा कि संपति हड़पने के लिए कलक्टर पाण्डेय ने पुरा षडयंत्र  रचा था। जो असफल रहा है। पुलिस उनको जल्द गिरफ्तार करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here