‌‌‌एसपी ने दिया फोन तो खुशी से उछल गए लोग, सच कुछ और भी है…

0
955

-अभी तक 11 00  गुम फोनों की तलाश कर चुकी है पुलिस
बक्सर खबर। बक्सर की पुलिस एक अच्छा काम कर रही है। जिन लोगों का फोन गुम हो जाते हैं। उनका पता लगाकर लोगों को सीधे लौटा देती है। बक्सर पुलिस का यह कदम प्रशंसा के योग्य है। जो सिलसिला पूर्व एसपी नीरज कुमार सिंह ने शुरू किया था। इसकी कड़ी में रविवार नए पुलिस कप्तान दीपक वर्णवाल ने 52 लोगों के मध्य फोन का वितरण किया। उन्होंने भी माना कि यह बेहतर कदम है। पूछने पर उन्होंने मीडिया को बताया कि बक्सर पुलिस द्वारा इसको लेकर कुल 11 वितरण कैंप आयोजित किए जा चुके हैं। जिसमें 1100 लोगों को फोन सौंपा गया हैं।

वहीं दूसरी तरफ एक सच्चाई और भी है। थानों में जो शिकायत लेकर पहुंचने वालों के साथ होता है। उसे भी जिले में बैठे लोगों को अवगत होना चाहिए। एक ताजा मामला है नगर थाना क्षेत्र का। एक बाइक मैकेनिक का फोन घर से गुम हो गया। परेशानी व्यक्ति जब थाने पहुंचा तो उससे शपथपत्र मांगा गया। अर्थात पहले कचहरी का चक्कर लगाओं, दो – ढाई सौ खर्च करो। तब पुलिस की सेवा मिलेगी।

मोबाइल फोन पाकर प्रसन्न लोगों के साथ एसपी दीपक वर्णवाल

दूसरा वाकया है राजपुर थाने का। वहां भरखरा गांव का युवक जो ट्रैक्टर चलाता है। बड़ी उम्मीद से अपनी शिकायत लेकर थाने गया। मेरा फोन जेब से चोरी हो गया। थाने पर बैठे मिले पुलिस वाले ने उसे चलता किया। अगर लोगों के साथ ऐसा होगा तो आम आदमी को इस अच्छे प्रयास का पूरा लाभ तो मिलने से रहा। हालांकि सच कुछ और भी है। लेकिन, वह कुछ ज्यादा ही कड़वा है। उसकी चर्चा यहां न करना ही बेहतर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here