अज्ञात वाहन की टक्कर ने बाइक सवार की ली जान

0
554

-दूसरा युवक घायल, देर शाम हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। दो युवक बाइक से अपने घर जा रहे थे। जितवाडीह गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चला रहा युवक सुजीत कुमार (20) गंभीर रुप से घायल हो गए। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना शुक्रवार देर शाम नावानगर-सिकरौल मार्ग पर हुई। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार सुजीत अपने चचेरे भाई सन्नी कुमार के साथ नावानगर से अपने गांव जितवाडीह लौट रहा था। जैसे ही दोनों गांव के समीप पहुंचे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दूसरा युवक भी घायल है। उसका उपचार चल रहा है। इसको लेकर नावानगर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here