आपसी विवाद में चाचा ने गोली मार कर दी भतीजे की हत्या

0
2166

-पुलिस ने आरोपी के घर से बरामद किए दो हथियार व चार लाख नकद
बक्सर खबर। भूमि विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मार दी। उसे उपचार के लिए आरा ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव की है। रविवार की सुबह साढ़े छह बजे के लगभग विवाद हुआ। जैसे ही युवक प्रतिदिन की तरह दौड़ कर घर पहुंचा रिटायर्ड फौजी चाचा तारक पाण्डेय ने ताबड़तोड़ दो गोलियां मार दी। जो सीने में जा लगी। पप्पु पांडेय वहीं जमीन पर गिर पड़ा। वारदता को जिसके बाद चाचा घटना स्थल से भाग निकला। परिजन घायल को लेकर आनन-फानन में आरा के सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर थाना टीम गांव में पहुंची। आरोपी के घर अयोध्या पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के जयपुर गांव निवासी पप्पू पांडेय (26) पिता सत्य नारायण पाण्डेय के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मृतक पप्पू की शादी तय हो गई थी जून में शादी की तारीख थी। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार तारक पाण्डेय शुरू से ही बेईमान प्रवृति का है। वह सत्यनरायण पाण्डेय के हिस्से की जमीन हड़प लिया था।

जिसका कोर्ट में केस चल रहा था। पप्पू होनहार था कोर्ट में तारीख पर वही जाता था। कागज में कमजोर होता देख तारक ने भतीजे पप्पू की हत्या कर दी। डुमरांव एसडीपीओ सह एएसपी राज ने हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उसके घर से 315 बोर की राइफल, 19 गोली, एक पिस्टल व कुल चार लाख 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपी की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here