‌‌‌ हॉस्टल से भागे दो छात्र, परिजन परेशान

0
1265

-पुलिस ने भी जारी की सूचना, नहीं मिल  सुराग
बक्सर खबर। शहर के सोहनी पट्टी में चलने वाले हॉस्टल से दो किशोर लापता हो गए हैं। उनकी उम्र 14 से 12 वर्ष के लगभग है। लापता बच्चों के बारे में अगर किसी को कोई सूचना मिले तो खबर के साथ दी गई तस्वीर पर अंकित नंबर पर आप जानकारी दे सकते हैं। इसमें एक तस्वीर है अश्विनी कुमार की। जो आठवीं कक्षा पास कर चुका है। यह इटाढ़ी थाना के कवर पोखर गांव का रहने वाला है। दूसरे बच्चे का नाम अमृत यादव है। जो बगेन थाना के धरौली गांव का रहने वाला है। जिसका उपनाम गोलू है।

यह छठी कक्षा में पढ़ता था। बेहतर शिक्षण के लिए परिवार के लोगों ने इनका दाखिला शहर के निजी स्कूल में कराया है। नगर थाना के सोहन्नीपट्टी इलाके में स्थित महिपाल पोखरा के पास सैनिक ट्यूटोरियल में इनको रखा गया था। जहां वे ट्यूशन भी पढ़ते थे और रहते थे। सूचना के अनुसार 26 अप्रैल की रात यह दोनों एक साथ योजना बनाकर वहां से भाग निकले। परिजनों ने इसकी सूचना नगर थाने को भी दी है। आप सभी इस खबर को अन्य लोगों तक पहुंचाए। जिससे इनके बारे में कोई ठोस सूचना मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here