‌‌‌ गंगा में डूबने से युवती समेत दो की मौत

0
2038

-ककन छुड़ाने गई थी महिलाएं, तभी हुआ हादसा
बक्सर खबर। गंगा में डूबने के कारण गुरुवार को एक युवती व किशोरी की मौत हो गई। घटना तिलकराय हाता ओपी के गंगा घाट की है। इस हादसे में तीन बच्चियां डूब रहीं थी। लेकिन, एक को महिलाओं ने बचा लिया। यह वाकया अपराह्न साढ़े बजे के लगभग हुआ। ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार तिलकराय हाता ओपी के बड़का राजपुर नई बस्ती निवासी त्रिलोकी बिंद के पुत्र का एक दिन पहले गौना आया था। गांव की महिलाएं उसी का ककन छुड़ाने गई थी। कुछ बच्चियां और महिलाएं स्नान करने लगी।

इस दौरान बड़का गांव नई बस्ती की सोनी कुमारी (18) पिता पुरुषोत्तम बिंद व भरिया ओपी के अरक गांव निवासी हरिमोहन चौधरी की 14 वर्षीय पुत्री रागिनी कुमारी डूब गई। बड़का राजपुर नई बस्ती की धनमुनी कुमारी भी डूब रही थी। लेकिन, उसे महिलाओं ने बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही लोग वहां एकत्र हो गए। दोनों बच्चियों के शव भी बाहर निकाल लिए गए। लोगों उन्हें अस्पताल भी ले गए। लेकिन, अनहोनी अपना खेल कर चुकी थी। सूचना मिलने पर वहां पुलिस भी पहुंची। शवों को अस्पताल भेजा, ग्रामीणों को सांत्वना भी दी। लेकिन इस हादसे की वजह से गांव में मातम पसर गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here