‌‌‌बाबा नगर की गोलीबारी में दो व कोईपुरवा मामले में पांच गिरफ्तार

0
782

-देसी कट्टा व तलवार भी बरामद, पुलिस की कार्रवाई से दहशत
बक्सर खबर। शहर के तीन इलाकों में शनिवार को गोली चली थी। दो जगह भूमि और तीसरे जगह मनबढ़ किशोरों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। इस मामले में अब पुलिस की कार्रवाई से दहशत मची हुई है। दो घटना स्थल नगर थाना की सीमा में थे और एक मुफस्सिल में। पहली घटना शहर के मुसाफिरगंज में हुई थी। रविवार को ही उस मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए गए थे। एक राइफल जब्त की गई थी। दूसरी घटना नगर थाना के कोइरपुरवा इलाके में हुई थी। जो किशोर वय के युवकों ने विवाद किया और बाद में विवाद बड़ों तक चला गया।

यहां भी गोली चली थी। नगर थाने की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस की सूचना के अनुसार यहां कार्रवाई के दौरान एक देसी कट्टा व तलवार बरामद की गई। वहीं बाबा नगर इलाके में भूमि विवाद के कारण गोली चली थी। पुलिस ने एक पक्ष के रविरंजन तिवारी गोलंबर तथा दूसरे पक्ष के अतुल कुमार सिंह मझरिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इन लोगों को पहले ही हिरासत में लिया गया था। लेकिन, पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई अब पूरी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here