मुंबई के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

0
53

बक्सर खबर। 26/11 को मुंबई में शहीद हुए वीर जवानों को युवाओं ने याद किया। उनकी याद में अंत्योदय सेवा संस्थान द्वारा कैंडल जला कर शहीद स्मारक पर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिट्टू तिवारी ने कहा कि हम उस दिन को याद करते हैं तो आंखे नम हो जाती हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं। फिर कोई ऐसा हमला न करे। जो मानवता को शर्मशार करने वाला हो। हमारा देश एक है। कार्यक्रम के दौरान हिमांशु यादव, प्रभाकर ओझा, अमरेश कुमार, अमृत गुप्ता, अभिषेक सिंह ,नीलू मिश्रा, मनीष कुमार, विष्णु कुमार, रणविजय मौर्य, अभिषेक, राकेश ओझा, जावेद अख्तर व अन्य लोग मौजूद रहें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here