पेड़ लगा महराज शिवांग ने मनाया 28वां जन्मदिन

0
225

बक्सर खबर: डुमरांव राज परिवार में मंगलवार को खुशी का माहौल रहा। परिवार के युवा सदस्य शिवांग विजय सिंह का जन्म दिन मनाया गया। 10 जनवरी को जन्में शिवांग अब अठाइस वर्ष के हो गए हैं। बड़ा बाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जन्मदिन का केक काटा। खुशी के इस मौके पर युवराज चन्द्र विजय सिंह, महारानी कनीका सिंह, समृद्ध विजय सिंह, शिवजी पाठक, डा. आरके सिंह, बालेश्वर सिंह, ब्रह्मा पांडेय एवं डुमरांव अनुमंडल के प्रमुख पत्रकार भी उपस्थित रहे।

सभी ने उभरते युवा नेता को शुभकामना दी। इसके अलावे शिवांग ने जन्मदिन उत्सव मनाने के पहले शिवांग ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फलदार बृक्ष लगा सेलिब्रेट किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्रदुषण के कारण ग्लोबल बार्मीग का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसलिए हर इंसान को चाहिए की अपने जन्मदिन पर केक काटे चाहे न काटे। परन्तु एक पेड़ लगा कर पृथवी को नया जन्म दें।

जन्मदिन पर केक काट सेलिब्रेट करते शिवांग, युवराज चन्द्र विजय सिंह, युवरानी कनिका सिंह, छोटे भाई समृद्ध विजय सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here