ट्रैक पर मिला प्रेमी जोड़े का शव, हत्या की आशंका

0
1267

बक्सर खबर। प्रेमी जोड़े का शव आज रविवार को सुबह रेलवे ट्रैक पर देखा गया। पहले तो लोगों को लगा दुर्घटना में किसी पुरुष की मौत हुई है। लेकिन, उसके कुछ दूर आगे ही एक युवती की लाश भी दिखी। लोगों को माथा ठनका। इसकी सूचना रेल पुलिस को दी गई। जीआरपी की टीम पहुंची तो देखा शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हाल में पड़ा था। उनके शरीर पर पर्याप्त कपड़े भी नहीं थे। सूचना के अनुसार उनका शव डुमरांव स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर पश्चिम अप ट्रैक पर पड़ा था।

खंभा नंबर 647/31 के पास युवक एवं खंभा नंबर 648/00 के पास युवती का शव था। दोपहर होते-होते उनकी पहचान हो गई। दोनों कोरानसराय थाना अंतर्गत कमरधरपुर गांव के निवासी थे। पूछने पर रेल थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया मामला प्रेम प्रसंग का है। यह हत्या है या आत्महत्या अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। जांच चल रही है। युवक का नाम जोगेन्द्र पासवान (30) पुत्र धनबिहारी पासवान है। युवती का कुसुम (20) भी उसी गांव की थी। घटना के बाद ग्रामीण सूत्रों से संपर्क करने पर पता चला कि जागेन्द्र शादीशुदा था। उसका एक पुत्र भी है। गांव की स्वजातिय लड़की से उसका चक्कर था। शायद दोनों ने आत्महत्या की हो। क्योंकि उनकी करतूत सबको पता चल गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here