तिवारी ने ‌‌‌अश्लीलता के खिलाफ सरकार का दरवाजा खटखटाया

0
1058

बक्सर खबर। भोजपुरी में अश्लीलता चरम पर पहुंच चुकी है। गीत गाने वाले भद्दा गा रहे हैं। उससे कहीं ज्यादा गंदी सामग्री सोशल मीडिया पर परोसी जा रही है। भोजपुरी सिनेमा भी इससे प्रभावित है। इन सबका हमारी संस्कृति और भाषा पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। भोजपुरी हमारे बिहार की मुख्य भाषा है। सरकार को इसके तरफ ध्यान देना चाहिए।

यह पक्ष शुक्रवार को मुख्यमंत्री के समझ शहाबाद महोत्सव के अध्यक्ष नंद कुमार तिवारी ने रखा। इसका लिखित ज्ञापन सौंप कर उन्होंने सरकार से इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया। जिससे भोजपुरी में फैली अश्लीलता पर रोक लगे। उनवांस दौरे के दौरान यह ज्ञापन तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here