कुआ में गिरने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत

0
462

बक्सर खबर। तीन वर्ष के मासूम साबिद अंसारी की मौत कुआ में गिरने से हो गई। दुर्घटना राजपुर थाना के खिरी गांव में मंगलवार की शाम हुई। लेकिन, इसकी भनक आज बुधवार को लगी। उसका शव संध्या समय पांच बजे किसी ने कुआ में देखा। इसे बाहर निकाला गया। पुलिस को सूचना दे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पूछने पर ग्रामीणों ने बताया कि वाहिद अंसारी की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ शाम सात बजे घर में गई।

एक बच्चा शायद उसी समय घर से बाहर निकला और कुआ में जा गिरा। जब मां को बच्चा घर में नहीं दिखा तो उसकी तलाश होने लगी। गांव के लोगों ने भी उसकी तलाश की। लेकिन, मंगलवार की देर रात तक उसका पता नहीं चला। आज बुधवार को भी सुबह उसकी तलाश हुई। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। शाम के वक्त किसी की नजर कुएं में गई तो उसने बच्चे का शव देखा। तब घर वालों को इसकी जानकारी मिली। ग्रामीणों के अनुसार उसके पिता किसी अन्य प्रदेश में रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here