इश्कबाजी के चक्कर में तीन घाायल, पहुंचे अस्पताल

0
1504

बक्सर खबर : बाइक से मटरगश्ती करने निकले दो युवक और एक किशोरी घायल हो गए। दुर्घटना भी इतनी खतरनाक हुई की एक युवक लंबी मार गया। उसे रीढ़ की हड्डी में ऐसी चोट आई की उठ पाना मुश्किल हो गया था। किसी तरह स्थानीय लोगों ने उसे चौसा प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। दुर्घटना मंगलवार अपराह्न तीन बजे के लगभग हुई। सूत्रों के अनुसार दो युवक एक किशोरी को बाइक पर बैठाकर घुमने निकले थे। मस्ती के दौरान दुर्घटना हो गई।

घायलों को चौसा अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद लोग पूछने पर यह बता रहे थे दुर्घटना उत्तर प्रदेश के मगरखाई के पास हुई है। पुलिस को सूचना दिए बगैर सभी वहां से निकल लिए। इस बीच पता चला घायल युवक श्याम उपाध्याय को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया है। दूसरा युवक गोलू मामुली रुप से घायल था। किशोरी को पैर में गंभीर चोट आई है। उसे भी उपचार के लिए अस्पताल में दोखिल कराया गया है। दोनों युवक मुफस्सिल थाना के खलाफतपुर गांव के रहने वाले हैं।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here