‌‌‌ग्रामीणों ने किया मुफस्सिल पुलिस को बेनकाब

0
815

-हत्या के मामले में नहीं हो रही अभियुक्तों की गिरफ्तारी
बक्सर खबर। मुफस्सिल थाना के बभनी गांव में अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वह भी लाठी और डंडे से पीट कर। घटना 5 दिसम्बर की है। घायल को उपचार के लिए परिजन वाराणसी ले गए थे। जहां उपचार के दौरान सुमेश्वर यादव की मौत हो गई थी। हत्या के इस मामले में गांव के ही कुछ लोगों को नामजद किया गया था। लेकिन, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। इतना ही नहीं वे लगातार धमकियां भी दे रहे हैं। उन लोगों की गिरफ्तारी हो, पीड़ित पक्ष को न्याय मिले। इस मांग के साथ आज सैकड़ों की तादात में ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। अनुमंडल कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक का कार्यालय ग्रामीणों से पट गया।

संभवत: एसपी वहां नहीं थे। प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने वाली महिलाएं और पुरुष को वहां मौजूद पदाधिकारियों ने अपना ज्ञापन देने की बात कही। फिर वे सभी वहां से चले गए। पीड़ित पक्ष के शिवशंकर यादव ने बताया मेरे पिता की हत्या करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। हमारे परिवार को धमकियां दे रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार हम लोगों ने मुफस्सिल पुलिस से की। लेकिन, हमें न्याय नहीं मिल रहा। जो पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। वे सही ढंग से जांच क्या करेंगी। इस लिए हम लोग आज एसपी से मिलने आए थे। जांच अधिकारी को बदला जाए। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करे। हमारी यही मांग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here