गंगा स्नान करने गए वृद्ध डूबे

0
207

-शव की तलाश जारी
बक्सर खबर। गंगा स्नान करने गए वृद्ध गुरुवार की सुबह डूब गए। आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का असफल प्रयास किया। लेकिन, वे गहरे पानी में चले गए। मृतक रामजी राय (84) का शव दोपहर बाद तक बरामद नहीं हो सका। घटना तिलकराय हाता ओपी के महावीर घाट की है। सूत्रों के अनुसार वे सिमरी दूद्धी पट्टी गांव के रहने वाले थे। शव नहीं मिलने पर लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। उसके बाद प्रशासन ने जाल की व्यवस्था कराई। घंटों प्रयास के बाद भी शव नहीं मिला। लेकिन, उसकी तलाश दोपहर बाद भी जारी थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here