देर शाम हुई युवक की हत्या

1
5861

-कुछ लोग बता रहे हैं मौत को दुर्घटना
-नया भोजपुर में सड़क जाम करने की चल रही है तैयारी
बक्सर खबर। गंगा घाट से दाहसंस्कार कर लौट रहे युवक के साथ शुक्रवार की देर शाम अनहोनी हो गई। दीपक यादव पुत्र विद्यासागर की किसी ने गोली मार हत्या कर दी। घटना सइहार गांव के समीप हुई है। लेकिन, कुछ लोग इसे दुर्घटना करार दे रहे हैं। युवक का शव फिलहाल डुमरांव लाया गया है।

जहां आक्रोशित लोग नया भोजपुर मार्ग को जाम कर प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं। सूचना के अनुसार मृत युवक डुमरांव निवासी विद्यासागर यादव का पुत्र था। वह सिमरी प्रखंड के सइहार ग्राम के मुखिया शंकर सिंह के यहां गया था। उनके पिता का बयासी घाट पर अंतिम संस्कार होना था। वहीं से सभी लोग शाम में वहीं से लौट रहे थे। तभी रास्ते में किसी ने गोली चला दी।

इस घटना को लेकर स्थिति साफ नहीं हो रही। युवक मुखिया के स्कार्पियो में था या बाइक से। जब तक परिवार वालों से बात नहीं होती। घटना की तस्वीर साफ नहीं होगी। फिलहाल यह स्पष्ट हो चुका है। दीपक की हत्या गोली मार की गई है। जिसके विरोध में रात दस बजे के लगभग सड़क जाम करने की तैयारी चल रही है। लेकिन पुलिस उन्हें समझा कर वहां से हटाने में जुटी है। ऐसा अनुमान है जाम हट जाएगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here