‌‌‌ गंगा के रास्ते सबसे बड़े जल मार्ग की होने वाली है शुरुआत

0
850

-गुरुवार को 50 यात्रियों के साथ क्रूज के पहुंचने की संभावना
बक्सर खबर। गंगा के रास्ते काशी से लेकर कोलकाता तक का सफर लोग कर सकेंगे। देश और दुनिया के सबसे बड़े जल मार्ग के रूप में इसे विकसित करने की तैयारी चल रही है। स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को यहां 50 यात्रियों के साथ क्रूज पहुंचने वाला है। हालांकि यह जहाज अगले दिन गाजीपुर और फिर वाराणसी चला जाएगा। जहां से इस पर कुल 80 यात्री सवार होंगे। इसके आगमन को लेकर भारत अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा तैयारी की जा रही है। अपने शहर के रामरेखा घाट पर पिछले तीन दिनों से अस्थाई डेक बनाया जा रहा है।

जिसका काम बुधवार को पूरा कर लिया गया। गुरुवार को पटना से चलकर आने वाला क्रुज यहीं रुकेगा। अधिकारियों ने पूछने पर बताया कि 13 जनवरी को इसका विधिवत उद्घाटन काशी (वाराणसी) से होना है। यह फिलहाल पर्यटक दृष्टिकोण से चलाया जा रहा है। यह यात्रा कुल 52 दिनों की होगी। यात्री गंगा के रास्ते विभिन्न नदियों से होते सुंदरवन व काजीरंगा नेशनल पार्क होते जाएगा। जिससे पर्यटकों को बहुत कुछ देखने को मिले। इसके अलावा धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here