बक्सर में कई सभाएं करेंगे तेजस्वी यादव

0
881

-दलसागर में होगा पहला कार्यक्रम
बक्सर खबर। राजद के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव गुरुवार को जिले में तीन-चार सभाएं करेंगे। पहला कार्यक्रम दलसागर मैदान में होगा। जहां वे बक्सर सीट के कांग्रेस उम्मीदवार संजय उर्फ मुन्ना तिवारी के लिए प्रचार करेंगे। इसके बाद राजपुर विधानसभा के धनसोई में उनका कार्यक्रम तय है। इन दोनों सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार महागठबंधन के प्रत्याशी हैं।

वहीं दूसरी तरफ ब्रह्मपुर में उनकी सभा होगी। इस सीट से शंभू यादव राजद के प्रत्याशी हैं और निवर्तमान विधायक भी। ऐसा पार्टी सूत्रों से ज्ञात हुआ है। इस संबंध में जानकारी के लिए राजद के जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव से पूछने पर वे कार्यक्रम स्थल की जानकारी नहीं दे सके। उन्होंने यह जरुर कहा कल चार सभाएं होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here