वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र पाठक के पिता और प्रमोद चौबे के ससुर का ब्रेन हेमरेज के कारण निधन बक्सर खबर। वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र पाठक के पिता एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय श्याम बिहारी पाठक का मंगलवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत, शिक्षा क्षेत्र तथा सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। वे वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद चौबे के ससुर भी थे। स्वर्गीय श्याम बिहारी पाठक आदर्श मध्य विद्यालय, इटाढ़ी से वर्ष 2013 में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने सरल स्वभाव, अनुशासित जीवन और शिक्षा के प्रति समर्पण के कारण वे समाज में विशेष सम्मान प्राप्त थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर शहर के जेल रोड स्थित वुड स्टॉक स्कूल के समीप स्थित अपने आवास पर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद ब्रेन हेमरेज की पुष्टि की। इलाज के दौरान देर रात उनका निधन हो गया।
स्वर्गीय पाठक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र धर्मेंद्र पाठक पत्रकारिता एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े हैं। दूसरे पुत्र राघवेंद्र पाठक वाराणसी में इंजीनियर हैं, जबकि तीसरे पुत्र शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनकी पुत्री का विवाह वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद चौबे से हुआ है, जो वर्तमान में मध्य विद्यालय, इटाढ़ी में प्रधानाध्यापक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। अचानक हुए इस निधन से परिवारजनों, शुभचिंतकों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है। विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं पत्रकारिता संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
शोक व्यक्त करने वालों में शिक्षक दयानंद उपाध्याय, शिक्षक धनंजय मिश्रा, कमलेश पाठक, रविंद्र चौबे, सर्वेश पाठक, वामन चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. श्रवण तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि नियामतुल्लाह फरीदी, बक्सर पत्रकार संघ के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, संरक्षक राम इकबाल ठाकुर, बबलू उपाध्याय, प्रहलाद शर्मा, शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ सोनू, सुनील कुमार शर्मा, अमित चंद्र श्रीवास्तव, अरविंद चौबे उर्फ चुन्नू चौबे तथा जितेंद्र चौबे उर्फ झब्बू जी, मुस्ताक हुसैन बंटी, गुंजन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।































































































