तेजस्वी ने कहा कृषि ऋण माफ, बिजली बिल हाफ

0
870

-बक्सर में की चार सभाएं, लोगों को लुभाने के लिए ताबड़-तोड़ घोषणाएं
बक्सर खबर। राजद नेता व महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने गुरुवार को बक्सर में ताबड़-तोड़ चार सभाएं की। उन्होंने अपने संबोधन में हर वर्ग के लोगों को लुभाने का प्रयास किया। पहले से घोषित नौकरी देने के वादे को दोहराते हुए कुछ नई घोषणाएं की। महागठबंधन की सरकारी बनते ही कृषि ऋण माफ कर दिया जाएगा। बिजली का बिल आधा किया जाएगा। उनकी पहली सभा राजपुर विधानसभा के धनसोई में हुई। जहां उन्होंने इसका ऐलान किया। शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतन दिया जाएगा।

आंगनबाड़ी व जीविका का मानदेय बढ़ाया जाएगा। इसके उपरांत वे बक्सर विधानसभा के दलसागर मैदान पहुंचे। वहां भी उन्होंने कहा कि परीक्षा देने जाने वाले छात्रों का किराया माफ कर दिया जाएगा। बिजली के डार्क बिल को माफ किया जाएगा। विधवा पेंशन को बढ़ाकर एक हजार करेंगे। नौ तारीख को नीतीश पराजित होंगे। इसके साथ ही लालू जी को जमानत मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने डुमरांव में सीपीआई उम्मीदवार और ब्रह्मपुर में भी जनसभा को संबोधित किया।

-राजपुर विधानसभा के धनसोई में सभा को संबोधित करते तेजस्वी

धनसोई की सभा में उनके साथ राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी मौजूद रहे। दलसागर में हुई सभा का संचालन राजद के पूर्व अध्यक्ष भरत यादव ने किया। इस दौरान कमलेश सिंह, दिग्विजय सिंह, सन्तोष पाठक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन, युवा राजद अध्यक्ष सत्येंद्र आजाद, मनोज पांडेय, इफ्तिखार अहमद डुडु, राजद प्रदेश प्रधान महासचिव बबलू यादव, कुमार नयन, राजेश शर्मा, राजेश यादव, धनपत चौधरी, गोविंद जायसवाल, रिंकू यादव, राहुल यादव, आमोद, रवि यादव आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here