शराब के नशे में किशोरी से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

0
223

-लगा लॉकेट छीनने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
बक्सर खबर। डुमरांव नगर में शराबी युवक द्वारा एक किशोरी के साथ छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर मारपीट कर उसके गले से सोने का लाकेट छिनने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार देर शाम की है। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की शाम उक्त किशोरी अपने घर से पानी लाने सार्वजनिक नल पर गई थी। उधर से लौटने के दौरान वह जैसे ही गली में आई कि शराब के नशे में धूत आरोपी उससे छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट कर उसके गले से सोने का एक लाकेट भी छिन लिया।

इस दौरान पीड़िता के शोरगुल पर जब मोहल्लेवासी एकत्र हुए तो वह भाग खड़ा हुआ। किशोरी रोते विलखते अपने घर आई तथा परिजनों को सारी बातें बताई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रात में ही आरोपी विक्की राय पिता स्व राजकुमार राय को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। जबकि दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि घटना की सच्चाई कुछ और है। उसे दूसरा रंग दिया जा रहा है। हालांकि सच्चाई का पता पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here