सौतेली मां को बेटे ने धारदार हथियार से काटा

0
1810

-मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
बक्सर खबर। सौतेली मां की बेटे ने गुरुवार को हत्या कर दी। इस अपराध में उसके पिता ने भी उसका साथ दिया। और घर के कुछ अन्य सदस्यों ने। मृतक उषा देवी (27) विजयंत यादव की दूसरी पत्नी थी। घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के गोपिनाथपुर गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में पूछने पर सदर डीएसपी गोरख राम ने बताया कि घर में मौजूद किसी धारदार हथियार से उसे मारा गया है। मृत महिला के पिता मुद्रिका यादव, निवासी ग्राम विक्रम इंग्लिश, थाना सिकरौल, जिला बक्सर ने उषा के पति, पुत्र और ससुर को नामजद किया है। इन लोगों ने मिलकर गुरुवार की सुबह घर में ही उसकी निर्मम हत्या कर दी है। लंबे समय से वे लोग उसे प्रताडि़त कर रहे हैं। अन्य आरोप भी मृतका के पिता ने लगाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here