राज्यस्तरीय स्नातक शिक्षक संगठन का हुआ विस्तार

0
227

बक्सर खबर : राज्यस्तरीय स्नातक शिक्षक संगठन की महत्वपूर्ण बैठक शहर के एमपी हाई स्कूल में हुई। शिक्षकों ने सरकार की अ दूरदर्शी नीति के कारण शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। हमें शिक्षा में सुधार एवं स्वयं के हितों के लिए मिलकर काम करना होगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामाशंकर चौधरी व संचालन विमल कुमार सिंह ने किया। बैठक में सर्व समिति अनुमंडल समिति का गठन हुआ।

जिसमें गजेन्द्र प्रसाद को संयोजक, अमर नाथ दुबे को अध्यक्ष, हेमदास को सचिव, कमलेश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, सत्यप्रकाश को मीडिया प्रभारी व अशोक कुमार पांडेय को उप संयोजक चुना गया। धन्यवाद ज्ञापन श्वेत प्रकाश जिला संयोजक ने किया। मौके पर जिला सचिव डा. मनीष शशी, धनंजय मिश्रा, अमित कुमार, अखिलेश्वर दुबे, मुन्ना प्रसाद, विजय कुमार, आदित्य कुमार, दीपक कुमार, सुनीता सिंह, पवन कुमार तिवारी, रवीन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here