सोलह को होगा जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन

0
305

बक्सर खबर : जदयू पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 16 नवम्बर को नगर भवन में होगा। तैयारी के लिए शनिवार को पार्टी कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष रामव्यास सिंह की अध्यक्षता में पूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ। तैयारी का जायजा लेने के लिए परिवहन मंत्री संतोष निराला और बक्सर के जिला प्रभारी प्रभुनाथ राम (विधायक अगियांव) यहां पहुंचे थे। बाइपास रोड स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए सभी सदस्यों ने अपनी राय रखी। संगठन को मजबूत करने एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की चर्चा पर विशेष बल दिया गया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, अंजुम आरा, दिलमणी देवी अध्यक्ष महिला आयोग, मंत्री संतोष निराला मुख्य अतिथि होंगे। उपस्थित सदस्यों के सुझाव एवं कार्य विभाजन के उपरांत बैठक समाप्त हुई। वीर राय, हरेन्द्र सिंह, अजय मुखिया, संजय राय पंचायती राज के प्रदेश पदाधिकारी, प्रीति पटेल महिला सेल की अध्यक्ष, मंजू देवी, सीमा कुशवाहा समेत दल के सभी मंच, मोर्चा व प्रखंड के अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का संचालन गुरुदयाल सिंह महासचिव ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here