शहर में लगा घंटो जाम, फंस गया ट्रक

0
1062

बक्सर खबर : शहर के चरित्रवन में पावर हाउस के महज कुछ कदम दक्षिण बड़ा ट्रक फंस गया है। वजह रही मुख्य पथ पर बनी पुलिया। जिसकी उचाई ज्यादा है। तैतीस हजार केवी का ट्रांसफार्मर लिए लंबा ट्रक चौसा की तरफ जा रहा था। आधे से अधिक हिस्सा निकल चुका था। लेकिन उचांई ज्यादा होने की वजह से पीछे का हिस्सा अटक गया। बीच के पहिए बैंड कर गए।

इस वजह से बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग पर घंटो जाम लगा रहा। शहर में दोनों तरफ ट्रकों की लंबी कतार लग गई। ट्रकों की लाइन लगने के कारण चार पहिया वाले छोटे वाहन भी जाम के शिकार हुए। यह स्थिति घंटो बनी रही। अपराह्न तीन बजे के लगभग किसी तरह ट्रक को वहां से जक वगैरह के सहारे निकाला गया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here