समाजवादी नेता सूर्य कुमार का निधन

0
428

बक्सर खबर। जिले के समाजवादी नेता सूर्य कुमार सिंह यादव(70)  का आज मंगलवार को निधन हो गया। यह दुखद समाचार उनके चचेरे भाई लाल बाबू यादव ने आज शाम बक्सर खबर को दी। उन्होंने बताया लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। कुछ दिनों पहले उनका ब्रेन हैमरेज हो गया था। आज ही सुबह पांच बजे के लगभग उन्होंने अंतिम सांस ली।

पूछने पर उन्होंने बताया शव वहां से उनके गांव सिमरी प्रखंड के गुरूदेव नगर (छोटका राजपुर) लाया जा रहा है। बुधवार को राजपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार होगा। सूर्य कुमार जिले के बड़े समाजवादी नेताओं में से थे। वे इस पार्टी से जिले में विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ चुके थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here