दीपक की हत्या में दोस्तों समेत छह का उल्लेख

0
7218

-पिता ने कहा कुछ दिन पहले हुआ था शादी में किसी से विवाद
बक्सर खबर। डुमरांव के युवक दीपक हत्या किसने की ? इस सवाल का जवाब फिलहाल पुलिस के पास है न परिजन के पास। लेकिन, हत्या के राजदार उसके दोस्त हैं। ऐसा कहना है उसके पिता विद्यासागर यादव का। शनिवार को इसकी प्राथमिकी उन्होंने रामदास राय हाता ओपी में दर्ज करायी। वैसे तो उनका परिवार डुमरांव में रहता है।

लेकिन, मूल रुप से वे लोग सिमरी थाना के बड़का सिंघनपुरा गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया है, दीपक शुक्रवार को अपने साथी रंजीत सिंह पिता शंकर सिंह ग्राम सइहार के साथ गया था। दाह संस्कार से लौटते वक्त वह एक स्कार्पियो में सवार था। जिसमें उसके कुछ साथी बैठे थे। पुलिस को उन्होंने उसके साथियों के नाम भी बताएं हैं। भोलू तिवारी पुत्र सुदर्शन तिवारी, ग्राम बैजनाथपुर, आशुतोष राय पुत्र राम कुमार राय ग्राम एकौना, प्रज्वल यादव पुत्र भोला यादव ग्राम चक्की, एवं अखिलेश राय ग्राम राजापुर।

इन्हीं सब लोगों के साथ दीपक यादव (22) रहता था। पिता ने शक जताया है। कुछ दिन पहले इन सभी का विवाद मुकेश यादव ग्राम लाला सिंह का डेरा के साथ हुआ था। हो सकता है, हत्या के पीछे यही कारण हो। पुलिस ने उनके आवेदन को आधार बनाकर आरोपियों से पूछताछ के लिए उनकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि इस घटना में एक एंगल और बचता है। गोली अनहोनी में भी चल सकती है। लेकिन, जब तक साथी सामने नहीं आते, कुछ भी कहना मुश्किल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here