स्टेशन के पास उठी व्यवसायी के अपहरण की अफवाह

0
1631

-जांच में पता दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार
बक्सर खबर। स्टेशन के पास से अज्ञात लोगों ने व्यवसायी का अपहरण कर लिया। इसकी अफवाह डुमरांव में फैली तो लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोग आपस में चर्चा कर रहे थे। मिंटू गिरी को अज्ञात लोग गाड़ी में उठा ले गए। किसी ने डुमरांव थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस भी जांच में जुट गई। वाकया गुरुवार की सुबह दस बजे का है। मिंटू गिरी वहां फॉस्टफूड की दुकान चलाते हैं। जांच चल रही थी।

तभी क्राइम ब्रांच के एसडीपीओ अमलेश सिंह का डुमरांव के थानाध्यक्ष को फोन आया। हम लोगों ने डुमरांव स्टेशन के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ द्वारिका साउथ दिल्ली में मुकदमा संख्या 525/19 दर्ज है। जो दिल्ली में 20 हजार का इनामी घोषित है। पुलिस के अनुसार अन्य दो मामले भी वहां इसके विरूद्ध दर्ज हैं। लंबे समय दिल्ली पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।

वैसे यह मूल रुप से रोहतास जिले के इटिमा, हसन बाजार का रहने वाला है। सूत्रों की माने तो पिछले डेढ़ वर्षो डुमरांव में रह रहा था। जब स्थानीय पुलिस को पता चली तो वह चौंक गई। पूछने डुमरांव के एसडीपीओ केके सिंह ने बताया दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से बात हो गई। इस केस का डिटेल भी मंगा लिया गया है। वहीं इसका दूसरी तरफ इसका परिवार डुमरांव थाने पहुंचा हुआ है। उनका कहना है मिंटू का अपहरण हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here