‌‌‌चुरामनपुर के समीप हुई सड़क दुर्घटना, घायल की नहीं हो रही पहचान

0
468

बक्सर खबर। एनएच 84 पर चुरामनपुर गांव के समीप गुरुवार की देर शाम साढ़े आठ बजे एक घायल व्यक्ति पड़ा हुआ था। लोगों ने देखा तो तत्काल 102 नंबर पर सूचना दी। मौके पर औद्योगिक थाने की पुलिस पहुंची। घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल वहां उसका उपचार चल रहा है। लेकिन, उसकी पहचान न होने की वजह से पुलिस भी परेशान है और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी। क्योंकि उस मरीज की कोई देखभाल करने वाला नहीं है।

अगर समय रहते उसकी पहचान नहीं हुई तो घायल का क्या होगा। कहा नहीं जा सकता। रात साढ़े नौ बजे हरिकिशुनपुर के रहने वाले दीपक ने इसकी सूचना देते हुए बताया कि उसके शरीर पर जो कपड़े हैं। उसे देखकर ऐसा लग रहा है, यह चुरामनपुर के आस-पास के रहने वाला है। वह हाफ पैंट हुए था। लेकिन, किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया है। उसके चेहरे और सिर में गहरी चोट है। जिसके कारण वह बोल कर अपने बारे में जानकारी नहीं दे रहा। उसकी काया देखकर भी लग रहा है। उसके शरीर में दम में नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here