राजद के शंभू व जदयू के संतोष निराला समेत 35 ने खरीदा पर्चा

0
537

-नामांकन के लिए शेष बचे हैं तीन दिन
बक्सर खबर। विधानसभा चुनाव के लिए अपने जिले की चार सीटों पर 8 अक्टूबर तक नामांकन होना है। ताजा जानकारी के अनुसार जिले की चार सीटों से कुल 35 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा है। इनमें बक्सर और डुमरांव से कुल 11-11 लोगों ने पर्चा खरीद लिया है। वहीं ब्रह्मपुर से 8 एवं राजपुर से अब तक 5 ने पर्चा ने खरीदा है।

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार बक्सर से आज सोमवार को दिलीप पांडेय, शिवनाथ गांधी, सत्येन्द्र कुमार ओझा, कमल नारायण यादव, सुनील जायसवाल समेत पांच लोगों ने पर्चा खरीदा। इससे पहले छह ने पर्चा खरीद रखा है। उनमें ताफीर हुसैन, गोवर्धन मिश्रा, आकाश कुमार सिंह उर्फ रामजी, सुधाकर मिश्रा, संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, अश्विनी कुमार राय शामिल हैं। वहीं राजपुर से आज अशोक कुमार राम, आजाद पासवान, सविनय कुमार ने पर्चा खरीदा। इससे पहले अशोक पासवान और निवर्तमान विधायक संतोष कुमार निराला का पर्चा खरीदा गया था।

ब्रह्मपुर और डुमरांव से किसने खरीदा पर्चा
बक्सर खबर। डुमरांव विधानसभा सीट से कुल 11 लोगों ने अब तक पर्चा खरीदा है। आज सोमवार को यहां से संतोष चौबे, अखिलेश सिंह लोजपा, सुनिल दुबे, मनोरंजन पासवान, श्रीकांत यादव, अजीत सिंह समेत छह ने पर्चा खरीदा। इससे पहले ददन यादव, प्रियेश कुमार, सनिल कुमार, राजाराम चौधरी व रविशंकर राय ने पर्चा खरीदा था। ब्रह्मपुर विधानसभा से भी आज पर्चा खरीदने वालों में राजद विधायक शंभू यादव, रमेश कुंवर, मनी भूषण ओझा, रंजन तिवारी, राकेश तिवारी व कमलाकांत सिंह समेत छह लोग शामिल रहे। इससे पहले दो लोगों ने पर्चा खरीदा था। जिसमें आरडीयू के अनिल राय व जाप पार्टी के परमानंद यादव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here