राजस्व सचिव ने किया जिले का दौरा, अभिलेख किए जा रहे अपलोड

0
510

संतोषजनक नहीं है जिले की प्रगति, डुमरांव का भी बुरा हाल
बक्सर खबर। सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार पटना ने बुधवार को जिले का दौरा किया। उन्होंने बक्सर तथा डुमरांव के अभिलेखागार का निरीक्षण किया। क्योंकि जिले में अभिलेखों को स्कैन कर उसका डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। लेकिन, जिले की प्रगति उन्हें संतोषप्रद नहीं लगी। विभागीय निर्देशानुसार सभी राजस्व अभिलेखों की स्कैनिंग करा उनका डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया। जांच के दौरान यह भी पता चला कि स्कैनिंग के पश्चात क्यूसी की प्रगति नगण्य है। जबकि निर्देशों के अनुरूप लोगों को ऑनलाइन ही नकल की प्रति भी डिजिटल हस्ताक्षर के साथ उपलब्ध करानी है। परंतु यह प्रक्रिया अभिलेखागार में प्रारंभ नहीं हुई है।

विभागीय कर्मियों ने बताया कि अभिलेख बक्सों में रखे गए हैं। उन्हें सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में राजस्व अधिकारी के द्वारा बताया गया कि विभिन्न राजस्व अभिलेखों का स्कैनिंग का कार्य कराया जा रहा है परंतु जमाबंदी पंजी का कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुआ है। जमाबंदी पंजी के स्कैनिंग करने के लिए भी उन्हें निर्देश मिला। पदाधिकारी ने यह भी कहा कि किसी भी परिस्थिति में राजस्व अभिलेख राजस्व कर्मचारी के पास नही होनी चाहिए। डुमरांव में त्रुटि सुधार पर भी बातें हुई। जिसे मुकम्मल करने का निर्देश सचिव ने दिया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल, डीडीसी महेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here