शहर के सात वार्डो के परिणाम आए सामने

0
1533

फरक्का से पहुंचे फूल के बोरे, लोगों को परिणाम का इंतजार
बक्सर खबर। दिन चढने के साथ लोग-बाग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि नगर परिषद के चुनाव परिणाम क्या हैं। लेकिन फिलहाल दस बजे से वार्डो के परिणाम सामने आएंगे। मुख्य व उप मुख्य पार्षद के परिणाम दोपहर तक सामने आएंगे। लेकिन फूल कारोबारी मतगणना को लेकर काफी उत्साहित हैं। कोलकाता से फूल के बोरे मंगाए गए हैं। अब देखना यह है कि बाजार में इनकी रौनक कब से देखने को मिलती है।

ताजा जानकारी के अनुसार वार्ड एक से राजकुमारी देवी, वार्ड दो से अजय चौधरी, वार्ड 3 से पुष्पा यादव, चार से झब्बू राय विजयी। वार्ड पांच से दीपक सिंह,  छह से कमलेश पाल की मां शकुंतला देवी एवं सात से रेखा देवी, पूर्व टीटीई श्याम नारायण सिंह के परिवार से।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here