रवि तिवारी बने भाजपा किसान मोर्चा युवा के राष्ट्रीय सचिव

0
395

बक्सर खबर। जिले के डुमराव प्रखण्ड के सुरौंधा गांव निवासी रवि तिवारी भाजपा किसान मोर्चा युवा के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए। शुक्रवार को दिल्ली में इस बात की घोषणा की गई। जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी पहचान बनाने वाले रवि तिवारी हमेशा से सामाजिक कार्यो में तत्पर रहे हैं। अपने कार्यों से अलग पहचान बनाने वाले तिवारी के मनोनयन पर जिले में हर्ष व्याप्त है। पाठकों को यहां हम बता दें अपने संगठन परिवर्तन एक पहल के माध्यम से इन्होंने बक्सर जिले के व्यापत कुव्यवस्था के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है।

बात चाहे, शिक्षा की हो चिकित्सा की हो ,स्वक्षता की हो हर एक बिंदु पर ये प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराते रहते हैं। नि:शुल्क शिक्षा की दिशा में उन्होंने अच्छा कार्य किया है। उन्होंने बक्सर खबर से बातचीत में कहा मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने जो मान दिया है। उसके लिए मैं दल के प्रति आभार प्रकट करता हूं। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह मस्त के निर्देश पर पार्टी ने फिलहाल तीन लोगों का मनोनयन युवा किसान मोर्चा के लिए किया है। जिसमें इनको प्रमुख जिम्मेवारी मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here