राम विवाह उत्सव प्रारंभ, देखने पहुंचे हजारों श्रद्धालु

0
210

बक्सर खबर। शहर के नया बाजार में राम विवाह उत्सव प्रारंभ हो गया है। सीता-राम विवाह महोत्सव को देखने के लिए दूर-दूर से संत महात्मा यहां पहुंचे हैं। इसके अलावा हजारों तादात में श्रद्धालु भी पंडाल में जमे हैं। इस लीला आनंद लेने के लिए पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद हैं। सूचना के अनुसार रात दस बजे के बाद विवाह उत्सव अपने चरम पर होगा।

हालाकि विवाह महोत्सव संपन्न होने में रात के बाहर से एक बज जाते हैं। लेकिन, उत्सव का आनंद लेने वाले टस से मस नहीं होते। शहर वासी उत्सव का आनंद ले सकते हैं। एक दिन पहले मंगलवार को राम बारात शहर में निकली थी। आज शादी संपन्न हो रही है। गुरुवार को राम कलेवा के साथ बक्सर का विख्यात राम विवाह महोत्सव संपन्न हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here