10 को मनाया जाएगा पांडेयपुर में रामनवमी उत्सव

0
267

– इसी तिथि को संपन्न होगा वैष्णव सम्मेलन
-11 को भजन सम्राट अनुप जलोटा का कार्यक्रम
बक्सर खबर। बक्सर जिला की सीमा से लगे शाहपुर प्रखंड के पांडेयपुर गांव में इन दिनों लक्ष्मीनारायण महायज्ञ चल रहा हैं। यहां 10 अप्रैल का रामनवमीं उत्सव मनाया जाएगा। भारत वर्ष क महान मनीषी संत पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में यह महायज्ञ संपन्न हो रहा है। जिसका समापन ग्यारह अप्रैल को होना है।

सूचना के अनुसार 10 को यहां कई प्रमुख कार्यक्रम हैं। जिसमें सुबह दस बजे से रामनवमी उत्सव प्रारंभ होगा। इसी दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। दोपहर 12 बजे से वैष्णव सम्मेलन प्रारंभ होगा। सूचना के अनुसार बक्सर से यज्ञ स्थल पहुंचने वाले लोग ब्रह्मपुर से शाहपुर के सहजौली मठिया मोड से यज्ञस्थल पांडेयपुर पहुंच सकते हैं। आरा की तरफ से आने वाले लोग बिहियां चौरस्ता होत हुए बेलौटी से बरिसवन होते यज्ञ स्थल पहुंच सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here