रेडरी ने किया प्रगतिशील किसानों का अभिनंदन

0
117

बक्सर खबर : चौसा रामलीला मैदान में शुक्रवार को ग्रामीण शोध संस्थान रेडरी द्वारा किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रगतिशील किसानों को इस मौके पर सम्मानित किया गया। उनकी समस्याओं से भी आमंत्रित अतिथियों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेन्द्र नाथ ओझा सेवानिवृत कृषि सहायक देवघर ने किया। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य परशुराम चतुर्वेदी, विनोद राय, मनोज सिंह,

राजीव रंजन सिंह, सुशील कुमार राय, सत्यप्रकाश कुशवाहा, मुन्नु उपाध्याय, राजेश राय, जय प्रकाश चौबे, ओंकार नाथ आदि शामिल हुए। इन लोगों की किसानों की समस्या सूनी और उनके निष्पादन के लिए संगठन एवं सरकार के स्तर से कार्रवाई की बात कही। कार्यक्रम के आयोजक रेडरी के सदस्यों में शिवानंद सिंह, वीरेन्द्र पांडेय, जितेश, राजीव चौबे, मोहन चौधरी, रामअवधेश, लखपातो देवी, कृष्ण, राम, बबलु पाठक आदि शामिल हुए। संचालन रोहित कुमार ने किया।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here