‌‌माधुरी कुंवर बनी भाजपा की जिलाध्यक्ष, नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा

0
1517

बक्सर खबर। भाजपा की नई जिलाध्यक्ष अब माधुरी कुंवर है। पार्टी ने उन्हें बक्सर का नया जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। रामलीला मंच पर बैठक आयोजित कर दल के लोगों ने उन्हें इस सफलता के बधाई दी। इससे पूर्व राणा प्रताप सिंह बक्सर के भाजपा अध्यक्ष थे। कई लोग अटकले लगा रहे थे। राणा पुन: अध्यक्ष बन सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ जातीय आधार पर गोलबंदी चल रही थी।

पिछली बार फला बने थे। इस बार फला को बनाया जाना चाहिए। पार्टी ने बक्सर के घमासान को देखते हुए बीच का राश्ता निकाला है। माधुरी कुंवर अधिवक्ता भी हैं और पहले महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इस लिए उनके पास अनुभव की कमी नहीं है। साथ ही उनको अध्यक्ष बनाया जाना महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण है।

‌‌माधुरी कुंवर भाजपा जिलाध्यक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here