बक्सर खबर। रामगढ़। जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बक्सर लोकसभा से उम्मीदवार अनिल कुमार ने आज रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर जनता से वोट मांगा। उनके अनुसार उन्हें महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं का खूब समर्थन मिल रहा है। उनकी कोशिश है, हर गांव तक पहुंचा जाए। इसके लिए कहीं पैदल कहीं बाइक का सहरा ले रहे हैं। अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जनता को उसका वाजिब हक और अधिकार दिलाने का संकल्प लिया है।
जब वोट डालने का समान अधिकार देश के हर नागरिक को है, तो फिर शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मूलभूत अधिकारों से गरीबों को क्यों वंचित किया जा रहा है। हम यह अधिकार बक्सर की जनता को दिलाने का काम करेंगे। अनिल कुमार ने कहा कि दुनिया जब इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है। वैसे में आज भी बक्सर की बड़ी आबादी मिट्टी के कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं। हम यह सूरत बदलना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि बक्सर लोकसभा क्षेत्र में हर एक व्यक्ति के पास अपना पक्का मकान हो। अगर आप हमें मौका देते हैं, तो हम सबका पक्का घर बनवाने का काम करेंगे।