सर्पदंश के कारण गरीब व्यक्ति की मौत

0
718

बक्सर खबर। खेत घुमने गए गरीब व्यक्ति को सांप ने काट लिया। इस वजह से उसकी मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना के कमरपुर गांव की है। ग्रामीणों ने बताया राजू सिंह शुक्रवार की सुबह खेत की तरफ गए थे। लौटने के दौरान उनको सांप ने काट लिया।

हालांकि घर वालों ने घरेलु उपचार और झाड़-फूंक की प्रकिया शुरू की।  लेकिन, राजू की मौत हो गई। क्योंकि उसे किसी जहरीले सांप ने काटा था। ग्रामीणों ने कहा वह बहुत ही गरीब परिवार है। उसके दो बच्चे हैं। एक दो वर्ष का और दूसरा उससे भी छोटा। अब उसके परिवार का क्या होगा। यह चिंता सभी को खाए जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here