पुलिस ने मारा छापा, जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

0
914
बक्सर खबर : डुमरांव में जुआ खेलते पुलिस तीन को रंगे हाथों पकड़ा। मामला डुमरांव थाना क्षेत्र छठिया पोखरा का है। जहां सोमवार देर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर छापामारी की। वहां से मुन्ना सिंह 2,800, शिवब्रत राय 900 रूपये के साथ पकड़े गये। ये स्थानीय थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला निवासी है।
अरियांव निवासी उमेश सिंह को 3,500 रूपये के साथ पुलिस ने पकड़ा। वहीं इस छापेमारी में छह लोग भाग निकले जिनकी पुलिस ने पहचान कर ली है। इन तीनों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि जुआ के अड्डों पर छापेमारी चल रही है। उम्मीद है जल्द ही बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगेगी। यहां हम पाठकों को बता दें। बक्सर खबर ने जुआ खेलने वालों के बारे में खबर प्रकाशित की थी। जिसमें पुलिस कप्तान ने कहा था। इस तरह की सूचना पहले नहीं मिली थी। अगर ऐसा है तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। कप्तान के आदेश के बाद से बक्सर और डुमरांव में लगातार छापामारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here