जागी सरकार : सड़क सुरक्षा के लिए बनेंगे ब्रेकर

0
1151

बक्सर खबर। सड़क पर कुछ ऐसे स्थान होते हैं। जहां अक्सर दुर्घटना हो जाती है। इसके अलावा जहां मुख्य पथ से स्कूल के रास्ते भी जहां-तहां लगे रहते हैं। इन स्थानों पर सरकार ने गति अवरोध (रोड ब्रेकर) बनाने का निर्णय लिया है। इसका कार्य जिले में प्रारंभ भी हो गया है। पथ निर्माण विभाग के अनुसार फिलहाल ब्रेकर स्टेट हाइवे पर होना है। जिसमें बक्सर-चौसा, चौसा-बसही एवं चौरा-रामगढ़ पथ पर होना है। हालाकि इसके अलावा कुछ और पथ ऐसे हैं। जहां ऐसे ब्रेकर बनाए जाने की जरुरत है।

लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर इसका निर्माण नहीं होना है। सूत्रों के अनुसार जहां-जहां ब्रेकर बनाए जाने हैं। वहां सड़क सुरक्षा मानक का ध्यान रखा जाएगा। अर्थात छोटे-छोटे कई ब्रेकर बनाए जाएंगे। विशेष कर वहां जहां रास्ते में स्कूल पड़ते हैं। पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिनों पहले राज्य में एक दुर्घटना हुई थी। एक निजी वाहन ने कई स्कूली बच्चों को रौंद दिया था। इसके बाद सरकार ने यह निर्णय लिया। राज्य में हर उस जगह स्टेट हाइवे पर ब्रेकर का निर्माण होगा। उसी योजना के तहत यह ब्रेकर बनाए जाने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here